हाथरस। जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं के कल्याण, सशक्तिकरण एवं उत्पीड़न की रोकथाम के उद्देश्य से 11 मई को जनपद में भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महिला आयोग की सदस्या श्रीमती रेनू गौड़ द्वारा घरेलू हिंसा एवं महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की जनसुनवाई और समीक्षा बैठक 11 मई को पूर्वाह्न 11 बजे तहसील सदर सभागार कक्ष, हाथरस में आयोजित की जाएगी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की पीड़ित महिलाओं से अपील की है कि वे अपने प्रार्थना पत्र के साथ जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रखें, ताकि उनकी शिकायतों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।





