• Home
  • हाथरस
  • अज्ञात वाहन की टक्कर से पीआरडी जवान घायल, जिला अस्पताल रेफर

अज्ञात वाहन की टक्कर से पीआरडी जवान घायल, जिला अस्पताल रेफर

हाथरस। सासनी क्षेत्र के गोहाना चौकी पुल पर बुधवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में जवान की मोपेड भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगला सिंह निवासी रमेश चंद पुत्र भूरी सिंह, जो पीआरडी में जवान के पद पर तैनात हैं, अपनी ड्यूटी के लिए मोपेड से सासनी जा रहे थे। जैसे ही वे गोहाना चौकी पुल के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही रमेश चंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. शुभम ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन की तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top