• Home
  • हाथरस
  • हाथरस नगर पालिका को मिले नए वाहन, स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत

हाथरस नगर पालिका को मिले नए वाहन, स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत

हाथरस। नगर की स्वच्छता और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद को 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत नए वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। शुक्रवार को जलकल अनुभाग वाटर वर्क्स परिसर से पालिकाध्यक्ष स्वेता दिवाकर एवं पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष स्वेता दिवाकर ने बताया कि नगर पालिका को एक जेसीबी 4 डीएक्स, एक जेसीबी मिनी पोकलेन, पांच वाटर टैंकर तथा चार ट्रैक्टर प्राप्त हुए हैं। इन वाहनों का उपयोग नगर की साफ-सफाई, बरसात से पहले नालों की सफाई तथा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए विशेष अभियान चलाकर नालों की सफाई कराई जाएगी, ताकि जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। साथ ही नए वाटर टैंकरों के माध्यम से शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने भी नगर में स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में नगर पालिका के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर हर्ष वर्धन, रामजी लाल वर्मा, अशोक गोला, सुंदरम शर्मा, अभिषेक राज, अभय राज, विवेक गुप्ता, आरसी गोला, नीरज कुमार पंकज, प्रभु दयाल, गौरव चौधरी, राजेश परिहार, प्रमोद कुमार, हेमंत सोकिया, ऋषि, शिवा, गुलशन, माया देवी, विद्या देवी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top