• Home
  • फिरोजाबाद
  • जिले में 15 केंद्रों पर 21 मई को होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा

जिले में 15 केंद्रों पर 21 मई को होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा

फिरोजाबाद। लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा 21 मई को जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को सकुशल एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती कर दी गई है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि लेखपाल भर्ती परीक्षा के सफल संचालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह सक्रिय रहें तथा क्लॉक रूम, फर्नीचर और सीटिंग प्लान की व्यवस्था मानकों के अनुरूप हो।

गर्मी को देखते हुए प्रत्येक केंद्र पर शीतल पेयजल, ओआरएस घोल, स्वच्छता एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों की सहायता के लिए वॉलिंटियर्स तैनात करने के निर्देश दिए, ताकि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में परीक्षा के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विशु राजा, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम बदन राम, सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे, जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top