• Home
  • फिरोजाबाद
  • वार्ड नंबर 49 में कराए गए कार्यों की जांच कराने की मांग

वार्ड नंबर 49 में कराए गए कार्यों की जांच कराने की मांग

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल ने जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एसडीएम मुख्यालय को ज्ञापन सौंपकर वार्ड नंबर 49 में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे कार्यों की जांच कराने की मांग की है। महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिलाधिकारी के नाम दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया कि नगर निगम के वार्ड नंबर 49 में वर्ष 2022 एवं 2023 में लगभग 9 लाख 44 हजार रुपये की लागत से राम द्वार से हनुमान रोड सर्कुलर रोड तक सड़क का निर्माण कराया गया था। इसके बाद वर्ष 2025 में इसी सड़क के निर्माण के लिए 49 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया, जबकि सड़क की लंबाई और चौड़ाई पूर्ववत ही बताई गई है।

व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्रीय जनता और व्यापार मंडल की शिकायत के बाद उक्त टेंडर को नगर निगम द्वारा निरस्त कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा जनता की गाढ़ी कमाई के पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है और इसमें अनियमितता की आशंका है। व्यापार मंडल ने पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद व्यापारियों ने जिलाधिकारी संतोष कुमार से शिष्टाचार भेंट भी की।

ज्ञापन देने वालों में युवा जिलाध्यक्ष दुष्यंत यादव, रमाशंकर दादा, सुशील जाट, हरिशंकर राठौर, राजेश शर्मा, विकास लहरी, अजीत लहरी, रामगोपाल बजाज, मूलचंद राठौर, संजय शर्मा, आकाश प्रजापति, मुन्नालाल गोला, प्रवीण शर्मा, हर्षवर्धन सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top