रूरा–डेरापुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, कई घायल

अनुपम दुबे: कानपुर देहात। थाना रूरा क्षेत्र के अंतर्गत रूरा–डेरापुर मार्ग पर चिलौली गहोबा गांव के समीप बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, रूरा से डेरापुर की ओर जा रहा एक ऑटो वाहन, जिसमें क्षमता से अधिक सवारियां बैठी थीं, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर लगातार क्षमता से अधिक सवारी लेकर वाहन तेज रफ्तार से दौड़ते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन में लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top