-छात्र-छात्राओं को बताए गए पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण के लाभ
कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील क्षेत्र स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कौरौवा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान की प्रधानाचार्या श्रीमती कमलेश के नेतृत्व में परिसर में आम, अनार, अमरूद, जामुन, कटहल और नींबू सहित विभिन्न फलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती कमलेश एवं फोरमैन अमरनाथ ने छात्र-छात्राओं को पौधरोपण के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जल संरक्षण में सहायक होते हैं तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर ऑक्सीजन छोड़ते हैं और वायु में मौजूद धूल एवं हानिकारक गैसों को कम करने में भी मदद करते हैं।
उन्होंने बताया कि वृक्ष मिट्टी के कटाव को रोकते हैं, भूजल स्तर बढ़ाने में सहायक होते हैं तथा बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा पेड़ पक्षियों एवं अन्य वन्यजीवों को प्राकृतिक आवास उपलब्ध कराते हैं तथा शहरी क्षेत्रों में बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने में भी सहायक होते हैं। वृक्षारोपण कार्यक्रम में फोरमैन अमरनाथ, प्रेम प्रकाश, राकेश मिश्रा, चंद्रमणि, अंकित पाल, हर्षित, अनामिका, राशि कटियार, चंद्र प्रभा, गजेंद्र सहित संस्थान का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम में छात्र मोहन पोरवाल, दुर्गेश, ऋषभ, अनस खान, अजय, अश्वनी, संजय कुमार, मुकेश कुमार, अर्जुन सिंह, अतुल कुमार, आशीष, शिवम कुमार, सौरभ, बाबू, रोशन, मयंक कुमार, प्रेम बाबू, गजेंद्र प्रताप तथा छात्राएं सनातन शर्मा, मानसी मिश्रा, दीक्षा, परखी, सीखा, लाली, सोनम, रानी देवी, दिव्या गौतम, अनामिका, प्रिया, शिवानी शर्मा आदि ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।





