• Home
  • कानपुर देहात
  • तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार समेत तीन घायल, एक की मौत

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार समेत तीन घायल, एक की मौत

अनुपम दुबे: कानपुर देहात। थाना सिकंदरा क्षेत्र की रसधान चौकी के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर लकी ढाबा के सामने गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो लोगों समेत सड़क किनारे खड़ा एक अन्य युवक भी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, हादसे में स्कूटी सवार विमल पुत्र लल्लन तथा सिद्धू पुत्र सुरेश निवासी खाला गांव गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सड़क किनारे खड़ा निखिल कठेरिया पुत्र अज्ञात भी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने निखिल कठेरिया को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया है कि स्कूटी सवार औरैया की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आरोपी ट्रैक्टर चालक का पीछा किया, जिसके दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली कांधी के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में लिखित तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated Posts

Scroll to Top