• Home
  • फिरोजाबाद
  • आरएसएस शताब्दी वर्ष पर स्वयंसेवकों का घर-घर संपर्क अभियान

आरएसएस शताब्दी वर्ष पर स्वयंसेवकों का घर-घर संपर्क अभियान

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वयंसेवकों द्वारा घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। स्वयंसेवक लोगों को पत्रक वितरित कर संघ की 100 वर्ष की यात्रा, गतिविधियों और इतिहास पर चर्चा कर रहे हैं।

संघ की स्थापना वर्ष 1925 में विजयदशमी के अवसर पर डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी। वे स्वाधीनता आंदोलन से जुड़े रहे और 1921 से 1930 के बीच कई बार जेल भी गए। उनका मानना था कि राष्ट्र की स्वतंत्रता, वैभव और समाज की समस्याओं का समाधान संगठित हिंदू समाज के माध्यम से संभव है।

आरएसएस की शाखाएँ आज देश के 924 जिलों में संचालित हैं और इसकी विभिन्न इकाइयाँ निरंतर सेवा कार्य, पथ संचलन और सामाजिक गतिविधियाँ करती रहती हैं। शताब्दी वर्ष अवसर पर पत्रक वितरण अभियान में अनेक स्वयंसेवक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top