• Home
  • रायबरेली
  • विजय मिश्रा को ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ परशुराम सेना का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया

विजय मिश्रा को ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ परशुराम सेना का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली निवासी विजय मिश्रा को ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ परशुराम सेना का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। विजय मिश्रा सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाने, जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों की सहायता करने तथा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी वे विभिन्न सामाजिक विषयों पर सक्रिय रहते हैं, जिसके चलते समाज में उनकी अच्छी पहचान बनी है।

प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद विजय मिश्रा ने अरविंद तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन और समाज के प्रति समर्पण भाव से कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम के आशीर्वाद के साथ विजय मिश्रा को नई जिम्मेदारी सौंपी और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं कल्याण की कामना की। विजय मिश्रा ने कहा कि लखनऊ, रायबरेली सहित आसपास के जनपदों अमेठी, सुल्तानपुर, बाराबंकी, उन्नाव, हरदोई, फतेहपुर और कानपुर सहित पूरे प्रदेश में यदि ब्राह्मण समाज को किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वे और उनका संगठन हर समय साथ खड़ा मिलेगा।

विजय मिश्रा के प्रदेश प्रभारी बनने पर जनपद में हर्ष का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर प्रमोद तिवारी, विजय तिवारी, अनिल कुमार मिश्रा, राजेश कुमार मिश्रा, नेहा, अभय पांडे, आदर्श तिवारी सहित अन्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top