रायबरेली। सदर विधायक अदिति सिंह ने डूडा विभाग के अंतर्गत 67.55 लाख रुपये की लागत से तुलसी नगर फेस-2 में बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि क्षेत्र का विकास और नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। स्थानीय निवासियों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक का आभार जताया और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।





