• Home
  • रायबरेली
  • प्रियंका गांधी के जन्मदिवस पर अतुल सिंह ने सीएचसी को भेंट की व्हीलचेयर, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

प्रियंका गांधी के जन्मदिवस पर अतुल सिंह ने सीएचसी को भेंट की व्हीलचेयर, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

रायबरेली। देश की लोकप्रिय नेता, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह द्वारा ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में सेवा और सम्मान के कार्यक्रम आयोजित किए गए। दीनशाह गौरा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिवस मनाया गया, साथ ही जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।

इस अवसर पर अतुल सिंह ने गौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की सुविधा के लिए दो व्हीलचेयर भेंट कीं। जन्मदिवस के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पत्रकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा समाचार पत्र वितरकों को भी कंबल प्रदान किए।

प्रदेश सचिव अतुल सिंह सहित उपस्थित सभी लोगों ने प्रियंका गांधी के दीर्घायु होने की कामना की। अतुल सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी सदैव गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित रही हैं और उनका निरंतर प्रयास रहा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध दीक्षित, ब्लॉक प्रभारी शैलेन्द्र सिंह, दल बहादुर सिंह, मोहम्मद फारुकी, उर्मिला लोधी, राजीव प्रताप सिंह, शैलेन्द्र त्यागी, मोवीन अंसारी, जसवंत सिंह, राम निवास मौर्या, भोला साहू, लल्लू राम भारती, राघवेन्द्र सिंह, अनुराग गुप्ता, राधेश्याम यादव, कृष्ण दत्त त्रिवेदी, हनुमान वर्मा, रवि सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top