• Home
  • रायबरेली
  • अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ पर ऊंचाहार में विशाल भंडारे का आयोजन

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ पर ऊंचाहार में विशाल भंडारे का आयोजन

ऊंचाहार, रायबरेली। अयोध्या में भगवान रामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को ऊंचाहार नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन उनके आवास के पास किया गया, जहां सुबह करीब 10 बजे से भंडारा शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा।

भंडारे में नगर क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हजारों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद में पूड़ी, सब्जी, हलवा, चावल, छोला सहित अन्य व्यंजन शामिल थे, जिसे लोगों ने खूब सराहा।

इस आयोजन को सफल बनाने में कृष्ण चंद जायसवाल, अमरनाथ यादव, आयुष जायसवाल और मैकू जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। भंडारे में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित लोग भी उपस्थित रहे। इनमें बौद्धिक विचार मंच के संयोजक रतीपाल शुक्ला, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख अमरेंद्र सिंह चाचू, पारसनाथ पांडेय, डॉ. अजहर अब्बास नकवी, संकटा सेठ, अर्जुन प्रसाद तिवारी, राधे श्याम पाठक, पूर्व प्रधान लालचंद कौशल, उद्यान मंत्री के प्रतिनिधि कनक बिहारी सिंह, नागेश सिंह, प्रदीप मिश्र, विपुल सिंह भदौरिया सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top