• Home
  • रायबरेली
  • कमला फाउंडेशन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

कमला फाउंडेशन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

रायबरेली। आजाद हिंद फौज के संस्थापक एवं “जय हिंद” का उद्घोष करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती कमला फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

यह आयोजन शहर क्षेत्र के जहानाबाद पुलिस चौकी अंतर्गत धुन्नी सिंह नगर स्थित कमला फाउंडेशन कार्यालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की आयोजक एवं अध्यक्षता कर रहीं कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन और संघर्ष को याद किया।

इस अवसर पर पूनम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु को लेकर आज भी रहस्य बना हुआ है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले नेताजी की मृत्यु से जुड़े तथ्यों के खुलासे का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हो सका है।

उन्होंने कहा कि आज सुभाष जयंती के साथ-साथ बसंत पंचमी भी है, जिसकी सभी को शुभकामनाएं दी जाती हैं। नेताजी का राष्ट्र के लिए दिया गया योगदान उनके जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। उन्होंने इसे विडंबना बताते हुए कहा कि आज लोग नेताजी को केवल एक दिन के लिए याद करते हैं, जबकि उनके विचार और बलिदान सदैव स्मरणीय रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि वह नेताजी को अपने माता-पिता और भाई के समान मानती हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी नेताजी के जीवन, त्याग और देशभक्ति पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सभासद इसरार अहमद ने किया।

इस अवसर पर शालिनी सिंह, हर्षवर्धन सिंह, जेडी पब्लिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका प्रियंका पांडे, सावित्री रावत, रज्जू देवी रावत, आरती पटेल, आरती पासवान, प्रकृति जायसवाल, वंदना जायसवाल, साधना त्रिपाठी, श्रीमती जायसवाल, डॉ. हुमा परवीन, तृषा जायसवाल, सत्या दीक्षित, हर्षिका जायसवाल, दामिनी पासवान, सभासद एस.पी. सिंह, ऑल इंडिया व्यापार मंडल (चौहान गुट) के अध्यक्ष जे.सी. चौहान, मो. उमर, रजोले मिश्रा, आमीन पठान, प्रतिभा मिश्रा, अरशद खान, विक्की मिश्रा, मो. इम्तियाज, मनोज तिवारी, कृष्ण वीर सिंह, सोनू सिंह, राम शंकर रैदास, अमर सिंह, हिमांशु सिंह, समीर शिगली, अखिलेश श्रीवास्तव, एडवोकेट संदीप मिश्रा, सुमित सिंह, कुलदीप शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top