• Home
  • रायबरेली
  • डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने जिला कारागार रायबरेली का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कैदियों की समस्याओं को सुना। सभी बैरकों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कारागार की पाकशाला में बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था आदि का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं को नियमानुसार दुरुस्त रखने के साथ ही बंदीगृह में रह रहे मरीजों की चिकित्सा व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाओं को जेल मैनुअल के अनुरूप ही सुनिश्चित कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top