• Home
  • रायबरेली
  • एकदिवसीय ग्राम प्रधान उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

एकदिवसीय ग्राम प्रधान उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

सलोन, रायबरेली। एकदिवसीय ग्राम प्रधान उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र सलोन में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बताते हुए खंड शिक्षा अधिकारी सुधा वर्मा ने समग्र शिक्षा, कायाकल्प, शिक्षक प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। ग्राम पंचायत बघौला के प्रधान अरविंद कुमार ने अपनी ग्राम सभा के समस्त विद्यालयों में किए गए कायाकल्प कार्यों के विषय में बताया तथा शैक्षिक परिवेश के सृजन पर प्रकाश डाला।

सेवानिवृत्त शिक्षक मो. इस्माइल ने बालिका शिक्षा से संबंधित योजनाओं के बारे में बात रखी और कहा कि हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसके लिए वे बधाई की पात्र हैं।

संदर्भदाता तलत एजाज़, प्रियंवदा पांडेय एवं गौरव शर्मा ने समग्र शिक्षा, डीबीटी, 19 पैरामीटर, बाल पुस्तकालय आदि विषयों पर चर्चा की।

इस अवसर पर जमुरवा बुजुर्ग के ग्राम प्रधान काशी नाथ, खैरहनी पहाड़गढ़ के प्रधान दशरथ लाल, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष राजेश पांडेय, मो. कासिम, तलत जहां, राजेश मिश्रा, सतनाम सिंह, विनोद द्विवेदी, अजय जैन, जहीर अहमद, विवेकानंद पांडेय, मो. वसीम, मो. आज़म आदि विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक तथा ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एकता श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top