• Home
  • रायबरेली
  • एनटीपीसी ऊंचाहार ने दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल व सहायक उपकरण

एनटीपीसी ऊंचाहार ने दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल व सहायक उपकरण

ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार ने अपने निगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत आसपास के गांवों के दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। इस अवसर पर सामान्य ट्राई साइकिल, मोटरचालित ट्राई साइकिल के साथ-साथ सुगमता इलेक्ट्रॉनिक छड़ी, श्रवण मशीन और व्हीलचेयर भी प्रदान की गईं।

परियोजना के दौरे पर आए क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) दिवाकर कौशिक, परियोजना प्रमुख बिस्व मोहन सिंह तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दिव्यांग लाभार्थियों को ये उपकरण सौंपे। सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे और सभी ने एनटीपीसी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक आशुतोष बिस्वास, दिलीप कुमार साहू, एस. यू. हरिदास, मानव संसाधन प्रमुख पंकज कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष व महासचिव, ग्राम प्रधान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने एनटीपीसी की सीएसआर नीति की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक स्नेहा त्रिपाठी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top