• Home
  • मथुरा
  • प्रेम मंदिर में हुआ भव्य लेजर शो, देखकर राष्ट्रपति बोलीं- ये तो बहुत सुंदर है

प्रेम मंदिर में हुआ भव्य लेजर शो, देखकर राष्ट्रपति बोलीं- ये तो बहुत सुंदर है

श्याम बिहारी भार्गव: मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय प्रवास पर मथुरा पहुंचीं। यहां उन्होंने वृंदावन स्थित इस्कॉन और प्रेम मंदिर में दर्शन किए। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर शाम पांच बजे सैन्य क्षेत्र स्थित हेलीपैड पर उतरा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, लेफ्टिनेंट जनरल वी. हरिहरन, एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप आदि ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति का काफिला वृंदावन के लिए रवाना हुआ।

होटल में कुछ देर विश्राम के बाद राष्ट्रपति मुर्मू इस्कॉन मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान के दर्शन किए। देर शाम राष्ट्रपति प्रेम मंदिर पहुंचीं और आराध्य की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में कड़ी चौकसी बरती गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और इस तरफ जाने वाले मार्ग पर रूट डायवर्जन किया गया, जिससे राहगीरों को कुछ देर परेशानी उठानी पड़ी। राष्ट्रपति ने मंदिर में लगे भव्य लेजर शो को देखकर कहा, “ये तो बहुत सुंदर है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top