मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में ईद-उल-फितर के मौके पर डीग गेट स्थित ईदगाह पर सभी मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर ईद की दिली मुबारकबाद दी गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि आपसी भाईचारे, इबादत, नेकी और अमन का संदेश देने वाले पवित्र त्यौहार ईद-उल-फितर की सभी देशवासियों, मुस्लिम भाइयों और प्रिय मित्रजनों को बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह त्यौहार आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए, ऐसी कामना की।
उपस्थित कांग्रेस जनों में कामरेड शिवदत्त चतुर्वेदी, विक्रम बाल्मीकि, पूर्व अध्यक्ष महानगर कांग्रेस अप्रतिम सक्सेना, संदीप चौधरी, महेश चौबे, हाशिम हुमेर, शहीद कुरैशी, जिलानी कादरी, शाकिर कुरैशी, गिर्राज प्रसाद, शहाबुद्दीन कुरैशी, रमेश कश्यप, विवेक कुमार सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।





