• Home
  • रायबरेली
  • रायबरेली में सदर विधायक अदिति सिंह ने चौपाल में सुनीं जनसमस्याएं

रायबरेली में सदर विधायक अदिति सिंह ने चौपाल में सुनीं जनसमस्याएं

रायबरेली। सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्र के सैदनपुर, पूरे बल्दी और पंडित का पुरवा (मजरे सड़वा) में आयोजित चौपाल कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सम्मानित जनता से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। विधायक ने लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी और अन्य स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक व स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top