• Home
  • मथुरा
  • मथुरा भाजपा में नई टीम का ऐलान, 15 नए नेताओं को मिली जिम्मेदारी

मथुरा भाजपा में नई टीम का ऐलान, 15 नए नेताओं को मिली जिम्मेदारी

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मथुरा जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें पांच पुराने चेहरों पर भरोसा जताते हुए 15 सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, मनीषा पाराशर, मुदिता शर्मा, जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी और जिला मंत्री देवेंद्र शर्मा को पुनः जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, नई टीम में जिला उपाध्यक्ष के रूप में जगमोहन पाठक, कमल वार्ष्णेय, वीरचंद्र गुर्जर, मुकेश वार्ष्णेय, रेखा निषाद; जिला महामंत्री के रूप में अमन ठाकुर, आकाश चौधरी; तथा जिला मंत्री के रूप में ज्ञानेंद्र चौहान, निर्मला बघेल, अजय जाटव, रनवीर सिंह, भानु प्रताप, ओमप्रकाश सैनी, सुरेश तरकर को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर हुकुम चंद्र अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है।

इसके अलावा भाजपा महानगर इकाई की कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई है। महानगर उपाध्यक्ष के रूप में संजय शर्मा, रामकिशन पाठक, सुरेंद्र सिंह, सुनीता, परशुराम सिंह, ललित गौतम, मलय राठौर और चंद्रपाल कुंतल को जिम्मेदारी दी गई है। महानगर महामंत्री के रूप में ज्ञानेंद्र सिंह राणा, विनीत शर्मा, कुंजबिहारी चतुर्वेदी; महानगर मंत्री के रूप में अंकुर गुर्जर, मनोज ठाकुर, केके गौतम, पूजा चौधरी, दीपक गोला, कल्पना गर्ग, नीलम और पूनम वाल्मीकि को शामिल किया गया है। महानगर कोषाध्यक्ष पद पर हेमंत गोयल खंदौली को नियुक्त किया गया है। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top