• Home
  • फिरोजाबाद
  • आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व मुख्य सेविकाओं को सीडीओ ने बांटे स्मार्टफोन व नियुक्ति पत्र

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व मुख्य सेविकाओं को सीडीओ ने बांटे स्मार्टफोन व नियुक्ति पत्र

फिरोजाबाद। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन और नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। सीडीओ ने 13 मुख्य सेविकाओं, 4 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 70 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सेविकाएं स्वास्थ्य और शिक्षा की उस बुनियादी कड़ी का हिस्सा हैं, जो ग्रामीण स्तर पर बच्चों और महिलाओं के भविष्य की नींव रखती हैं। उन्होंने नव नियुक्त कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि क्षेत्र को कुपोषण मुक्त बनाया जा सके।

नियुक्ति पत्र पाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में विकासखंड मदनपुर से आरती तथा हाथवंत-खैरागढ़ से कुशमा देवी प्रमुख रहीं। जबकि आंगनबाड़ी सहायिकाओं में सपना सिंह, प्रियंका, अनुपम, अंजलि, अंबिका, आराधना, माधुरी और आरती शामिल रहीं। नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं में दीप ज्योति, सुमिला, अर्चना, मोहिनी, प्रिया सिंह आदि शामिल रहीं। इस प्रकार जनपद में कुल 13 मुख्य सेविकाओं, 4 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 70 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडे, जिला कार्यक्रम अधिकारी केसरी नंदन तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top