• Home
  • फिरोजाबाद
  • जिले में अपराधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिला बदर होंगे अपराधी – एसएसपी

जिले में अपराधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिला बदर होंगे अपराधी – एसएसपी

फिरोजाबाद। नवागत एसएसपी ने पुलिस लाइन सभागार में चार्ज ग्रहण करने के बाद मीडिया से रूबरू होकर कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शातिर अपराधियों को जिला बदर किया जाएगा। नवागत एसएसपी आदित्य लांग्हे ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि जिले के सक्रिय अपराधियों और गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुराने मामलों को भी दोबारा खोलकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करने पर जोर दिया।

कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ महिला सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि महिला अपराधों से प्राथमिकता के आधार पर सख्ती से निपटा जाएगा। सड़क हादसों को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने की बात कही। इसके अतिरिक्त, शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि यातायात सुचारु रह सके। जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top