• Home
  • फिरोजाबाद
  • भाजपा संगठन के पदाधिकारियों, नामित पार्षदों का हुआ सम्मान

भाजपा संगठन के पदाधिकारियों, नामित पार्षदों का हुआ सम्मान

फिरोजाबाद। उद्योग व्यापार मंडल द्वारा भाजपा के नवीन पदाधिकारियों एवं नामित पार्षदों का स्वागत किया गया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में नामित पार्षद सूरज पाल बघेल, उदय प्रताप सिंह, दिलीप कठेरिया के अलावा दुर्गेश यादव, देवेश भारद्वाज, योगेंद्र यादव का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

महामंत्री धीरज पाराशर ने बताया कि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को भाजपा संगठन में जगह मिली है। वहीं, नामित पार्षद मनोनीत किए गए हैं। उन सभी नवागत पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नानक चंद्र अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, आनंद अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, शिलांत जैन, केशव देव शंखवार, हरिओम वर्मा, गौरव शर्मा, आशु शिकरवार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top