फिरोजाबाद। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में बाल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने भगवान महावीर स्वामी के भजनों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। पीडी जैन कॉलेज के सामने मेला प्रांगण में दिगम्बर जैन बाहुबली संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुकेश जैन ने फीता खोलकर किया। भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण संजीव जैन विक्की, अनुज जैन (तुलसी बिहार) एवं अनिल जैन डब्बू ने किया, जबकि दीप प्रज्वलन सुशील जैन एवं विजय जैन एडवोकेट ने किया।
प्रतियोगिता को कनिष्ठ (9 वर्ष तक) एवं वरिष्ठ (13 वर्ष तक) वर्गों में विभाजित किया गया, जिसमें बच्चों ने जैन भजनों पर भावपूर्ण और आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में कल्पना जैन, आशा भट्ट एवं नीलेश जैन ने नृत्य, भाव-भंगिमा, वेशभूषा और तालमेल के आधार पर परिणाम घोषित किए। कनिष्ठ वर्ग में अविका जैन ने प्रथम, अगरिमा जैन ने द्वितीय तथा अर्पिता जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वरिष्ठ वर्ग में एजिल जैन प्रथम, अक्षरा जैन द्वितीय और प्रेक्षा जैन तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न अतिथियों एवं समाजसेवियों का तिलक, पीत दुपट्टा एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुकेश जैन, अनिल जैन डब्बू, सुनील जैन सेठी, अशोक जैन भदावर, मनोज जैन, पूर्व अध्यक्ष निर्मल जैन, प्रो. विमल जैन, संजीव जैन, साहस कुमार जैन, वीरेन्द्र जैन भदावर, योगेंद्र प्रकाश जैन, कुलदीप मित्तल जैन, कल्पना राजोरिया, संजय जैन (पीआरओ) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





