ऊंचाहार, रायबरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) 2024 परीक्षा में चयनित होने वाले क्षेत्र के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ऊंचाहार ब्लॉक के पूरे राठौर निवासी भानू प्रताप सिंह की पुत्री शिवानी सिंह का असिस्टेंट कमिश्नर पद पर चयन, जगतपुर ब्लॉक के मतीपुरवा निवासी राजेश सिंह भदौरिया के पुत्र अभिषेक प्रताप सिंह का डिप्टी जेलर पद पर चयन तथा डलमऊ के सहमदा निवासी संतोष बाजपेयी की पुत्री आकांक्षा बाजपेयी का तहसीलदार पद पर चयन होने पर उन्हें सम्मानित किया गया।
अतुल सिंह ने कहा कि इन तीनों अभ्यर्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी यह सफलता अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला सचिव शैलेन्द्र सिंह, राकेश सिंह भदौरिया, गजेन्द्र सिंह, राम दत्त पांडेय, राकेश यादव, अभय सिंह, राजू सिंह, विनोद बाजपेयी, राजेश सिंह, राघवेंद्र सिंह, सुनील द्विवेदी, प्रकाश सिंह, गोलू अग्रहरि, देवेंद्र सिंह चौहान, लाखन सिंह, अनिल सिंह, सुशील बाजपेयी, रमेश मौर्य, रवि सिंह, रमेश यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।










