• Home
  • रायबरेली
  • श्याम सुंदर इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल वितरण का हुआ आयोजन

श्याम सुंदर इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल वितरण का हुआ आयोजन

ऊंचाहार, रायबरेली। रोहनिया ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित श्याम सुंदर विद्यापीठ इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य प्रबंधक के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रार्थना एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक सर्वेश सिंह चौहान ने कहा कि सफलता का मूल मंत्र परिश्रम है और पुरस्कार उस परिश्रम पर लगी विश्वास की मुहर है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार व्यक्ति के जीवन में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार करते हैं, और यदि इसकी शुरुआत छात्र जीवन से हो जाए तो विद्यार्थी निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्हें भी सम्मानित किया गया। इसके उपरांत शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय में शिक्षण कार्य एवं बोर्ड परीक्षाओं में कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से योगदान देने वाले शिक्षकों को ट्रॉफी, मेडल एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरधारी लाल भार्गव, उपप्रधानाचार्य अशोक कुमार, परीक्षा प्रभारी दिनेश प्रताप मिश्र, राम सुंदर पांडेय, रमेश कुमार शुक्ला, सतीश कुमार श्रीवास्तव, उमेश कुमार तिवारी, आलोक कुमार यादव, सुमन मिश्रा, किरन पाल, रेनू, अंजली सिंह सहित समस्त शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated Posts

Scroll to Top