ऊंचाहार, रायबरेली। दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत शनिवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल के कैंप कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यपद्धति, राष्ट्रसेवा और अंत्योदय जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अभिलाष कौशल ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक वैचारिक रूप से सशक्त हों। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन का सुदृढ़ीकरण, कार्यकर्ताओं में विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता बढ़ाना, सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना तथा राष्ट्रसेवा के संकल्प को मजबूत करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य रामदेव पाल रहे। कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, राम लखन गुप्ता, सुधीर गुप्ता, ओम प्रकाश साहू, राजकुमार तिवारी, अमरेश यादव, भजन यादव, विकास श्रीवास्तव, राजेंद्र पासी, पंकज तिवारी, राजू सोनी, विनीत कौशल, विनोद यादव, कुंदन यादव, गुड्डन यादव, अमरेश, जयचंद, अरविंद शर्मा, लाला चौरसिया, गगन पाल, शारदा तिवारी, प्रमोद, यश तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





