फिरोजाबाद। प्राचीन बाबा नगरसेन मंदिर में आयोजित भव्य मेले का शुभारम्भ सदर विधायक मनीष असीजा एवं महापौर कामिनी राठौर ने फीता का
टकर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने मंदिर की महिमा का वर्णन करते हुए क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। मेले में आयोजित धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने मेले में पहुंचकर आयोजन का आनंद लिया। मेला संयोजक हरिबाबू ने पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, राकेश दिवाकर, अनार सिंह दिवाकर, आकाश गुप्ता, आकाश गर्ग, रतन सक्सेना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बाबा नगरसेन मंदिर मेले का हुआ शुभारम्भ





