• Home
  • फिरोजाबाद
  • भूतपूर्व छात्रा सम्मेलन में सदस्यों ने साझा किए अनुभव

भूतपूर्व छात्रा सम्मेलन में सदस्यों ने साझा किए अनुभव

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में भूतपूर्व छात्रा सम्मेलन का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया, जिसमें पूर्व छात्राओं ने अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेनू वर्मा ने नवगठित रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटी एंड चिट्स उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित सदस्यों की जानकारी दी। सम्मेलन में उपस्थित पूर्व छात्राओं ने महाविद्यालय से जुड़े अपने खट्टे-मीठे अनुभवों को साझा करते हुए पुराने दिनों को याद किया।

डॉ अंजुमा रियाज ने विद्यालय से महाविद्यालय तक के अपने सफर को साझा करते हुए बताया कि उस समय शिक्षा व्यवस्था में गुरु-शिष्य परंपरा का विशेष महत्व था, जिसमें शिक्षक और छात्र के बीच गहरा संबंध होता था। शिक्षाशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. विनीता गुप्ता ने बताया कि संस्थान से निकली छात्राएं आज विभिन्न उच्च पदों पर कार्यरत हैं और महाविद्यालय का नाम रोशन कर रही हैं।

संगीत विभाग की प्रवक्ता डॉ स्नेहलता ने शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी सहभागिता को याद किया, वहीं गृह विज्ञान की प्रवक्ता शिखा ने अपने छात्र जीवन के अनुभवों को साझा किया। मनोविज्ञान की प्रवक्ता डॉ निधि गुप्ता ने एक शिक्षक की भूमिका को आत्मसात करने से जुड़े अपने विचार रखे।

राजनीति शास्त्र की प्रवक्ता तरन्नुम निशा और गृह विज्ञान की प्रवक्ता अंजलि ने भी अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम का संयोजन मनोविज्ञान विभाग की डॉ शालिनी सिंह और अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष डॉ ज्योति अग्रवाल ने किया, जबकि संचालन समाजशास्त्र विभाग की डॉ ममता अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर प्रो. विनीता यादव, प्रो. रंजना राजपूत, प्रीति सिंह, शिवानी अग्रवाल, डॉ अर्चना अग्रवाल, साक्षी मिश्रा, सरिता शर्मा, विकास वार्ष्णेय, शिखा, अंजलि, रिमशा, शालिनी गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top