फिरोजाबाद। सविता समाज की कोर कमेटी की बैठक में संगठन के चुनाव संपन्न कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. निर्दोष कुमार नंदा को सविता समाज का जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही संतोष सेन को जिला महामंत्री, सतेंद्र पार्षद को महानगर अध्यक्ष, राहुल कुमार को महामंत्री तथा युगल किशोर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। महिला मोर्चा में बेबी सविता को जिलाध्यक्ष, रीना सविता को महानगर अध्यक्ष और शकुंतला सविता को महामंत्री बनाया गया। वहीं नारखी ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में राजीव प्रधान का चयन किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का बैठक के दौरान फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रमेश चंद ज़र्राह, रमाशंकर नंद, मुकेश धामा, डॉ. जय प्रकाश, राजनाथ नंद, सुनील प्रधान, रघुवीर सविता और सुखवीर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।





