फिरोजाबाद। सीएल जैन कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम में जमकर धमाल मचाया। इस अवसर पर सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति अध्यक्ष महावीर जैन, पूर्व सचिव डॉ. अनिल यादव, संरक्षिका अलका जैन, प्रबंध समिति सदस्य संभव प्रकाश जैन, दिव्यांश जैन और प्राचार्य प्रो. डॉ. जीसी यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से समां बांध दिया। इसके अलावा खेलकूद प्रतियोगिताएं, विज्ञान प्रदर्शनी, रंगोली, मेहंदी और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में अर्चिता, नम्रता और अर्पिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्राची, उपासना और प्रीति दूसरे स्थान पर रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में सलोनी और गौरीशंकर प्रथम, महक और कशिश द्वितीय तथा अनुष्का, मुस्कान और कशिश तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम का संचालन खेल प्रभारी डॉ. कुबेर सिंह एवं संयोजिका डॉ. हेमलता यादव ने किया। इस दौरान डॉ. रश्मि जिंदल, डॉ. सर्वेश चंद्र यादव, दीपक कुमार, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. शिवानी गोयल, डॉ. दीपिका चौधरी, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. अरुण यादव, डॉ. के.के. सिंह, डॉ. राहुल चतुर्वेदी, डॉ. एस.पी. सिंह, डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. संजय सिंह, उमेश कुमार और टिंकल जैन सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





