फिरोजाबाद। बाबा खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा 19 अप्रैल को सर्व धर्म सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लगभग 40 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाएगा। समिति के संस्थापक बंटू कुशवाह ने राधाकृष्णा गार्डन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन कन्याओं को गृहस्थी में उपयोग होने वाले सामान का वितरण किया। उन्होंने बताया कि शादी-विवाह में होने वाले फिजूल खर्च को रोकने के उद्देश्य से समिति वर्ष में चार बार सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करती है, जिसमें सभी व्यवस्थाएं समिति द्वारा की जाती हैं। इस अवसर पर 40 जोड़ों को पलंग, सोफा, डबल बेड, एलईडी टीवी, कूलर, वॉशिंग मशीन, अलमारी सहित अन्य घरेलू सामान वितरित किया गया।
कार्यक्रम में मनोज कुमार, जयप्रकाश, डॉ. रामू सिंह राठौर, शास्त्री गोपाल बृजवासी, अरविंद गौतम, करन राठौर, डॉ. धर्मेंद्र कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, मदन मोहन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।










