• Home
  • फिरोजाबाद
  • मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

फिरोजाबाद। मुठभेड़ के दौरान छिनैती की घटनाओं में शामिल एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि 10 और 11 अप्रैल को थाना उत्तर और रामगढ़ क्षेत्र में मोबाइल छिनैती की दो घटनाएं हुई थीं। अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने राह चलते लोगों से मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। इन घटनाओं के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चार टीमों का गठन किया गया था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर थाना रामगढ़ प्रभारी संजीव दुबे अपनी टीम के साथ चनौरा खत्ताघर के पास पहुंचे, तभी संदिग्ध युवक ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी पंकज पुत्र रामजीलाल निवासी नगला मिर्जा के पैर में गोली लग गई और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने दोनों छिनैती की घटनाओं को कबूल कर लिया है। उसके खिलाफ पहले से लूट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके दो अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top