• Home
  • रायबरेली
  • बाबा साहब ने गरीबों, वंचितों और शोषितों को समानता और सम्मान का अधिकार दिया : डॉ. मनोज कुमार पांडेय

बाबा साहब ने गरीबों, वंचितों और शोषितों को समानता और सम्मान का अधिकार दिया : डॉ. मनोज कुमार पांडेय

ऊँचाहार, रायबरेली। मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कंदरांवां में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ऊँचाहार डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने शिरकत की। सर्वप्रथम उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने संबोधन में कहा कि देश की आजादी के बाद बाबा साहब ने संविधान की रचना की, जिसमें उन्होंने समानता का अधिकार, समरसता और देश को एक धागे में पिरोने का सपना देखा था। उन्होंने अमीर और गरीब को एक पायदान पर लाने की बात कही।

इस दौरान उन्होंने इशारों में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सत्ता पर लंबे समय तक आसीन रहने वाले दल बाबा साहब के इरादों पर खरे नहीं उतरे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि जहां-जहां बाबा साहब की मूर्तियां लगी हैं, वहां उत्तर प्रदेश सरकार सुंदरीकरण कराएगी, जहां पार्क से लेकर अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कार्यक्रम को डलमऊ ब्लॉक प्रमुख शिवराम रावत, रोहनियां ब्लॉक प्रमुख राकेश पासी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिलीप जयंत और दीनशाह गौरा के पूर्व प्रमुख उदयभान गौतम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह ने किया। इस मौके पर आशीष तिवारी, भाजपा नेता अभिलाष चंद्र कौशल, अशोक गौतम, शिवप्रकाश पासी, जगतपाल पासी, अनिकेत पासी, प्रदीप मौर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top