ऊंचाहार, रायबरेली। नगर पंचायत ऊंचाहार परिसर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर चेयरपर्सन ममता जायसवाल, अधिशासी अधिकारी सिकंदरादित्य, प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल एवं नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी हमें समानता, न्याय और शिक्षा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एक बेहतर समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है, तभी समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है।
बाबा साहेब के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने की जरूरत : कृष्ण चंद्र जायसवाल





