• Home
  • रायबरेली
  • विधायक के जन्मदिन पर भाजपा नेता ने वृद्धाश्रम और अस्पताल में किया फल वितरण

विधायक के जन्मदिन पर भाजपा नेता ने वृद्धाश्रम और अस्पताल में किया फल वितरण

ऊंचाहार, रायबरेली। ऊंचाहार के विधायक डॉ. मनोज पांडेय के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने सेवा और समर्पण के भाव के साथ विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए।  इस दौरान उन्होंने रायबरेली शहर के चंदापुर कोठी स्थित जगमोहनेश्वर मंदिर के सामने जरूरतमंद लोगों को फल, भोजन, जल और चाय वितरित की। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों की सेवा करते हुए उन्हें फल, बिस्कुट, नमकीन और चाय बांटी।

कार्यक्रम के क्रम में अभिलाष कौशल वृद्धाश्रम भी पहुंचे, जहां उन्होंने वृद्धजनों के साथ समय बिताया। उन्होंने उन्हें भोजन परोसने के साथ मौसमी फल, चाय, बिस्कुट और नमकीन वितरित किए। इस दौरान वृद्धजनों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। भाजपा नेता ने कहा कि उनके विधायक का जीवन जनसेवा को समर्पित है और लगातार तीन बार विधायक चुने जाना उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि विधायक से प्रेरणा लेकर ही उन्होंने यह सेवा कार्य किया है। उन्होंने वृद्धजनों, गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा को ईश्वर की सेवा के समान बताया और विधायक के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के प्रबंधक ने उनका आभार व्यक्त किया, वहीं उपस्थित सभी वृद्धजनों ने विधायक के उत्तम स्वास्थ्य और सफल कार्यकाल के लिए प्रार्थना की। पूरे कार्यक्रम में सौहार्द और आत्मीयता का माहौल बना रहा।

इसके बाद ऊंचाहार स्थित अनुष्ठान होटल में भी अभिलाष कौशल के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां केक काटकर विधायक का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम सोनी, विजय सोनकर, बीडीसी मनीष कौशल, डॉ. पंकज गुप्ता, हिमांशु सोनी, कुशाग्र त्रिपाठी, प्रियांशु, शिवम चौरसिया, बीडीसी गुड्डन यादव, यश त्रिपाठी, विजय पाल, बाल्मिक यादव, विनोद निर्मल, अजय चौरसिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top