• Home
  • रायबरेली
  • आरेडिका में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई

आरेडिका में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई

रायबरेली। भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 135वीं जयंती 14 अप्रैल 2026 को आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाप्रबंधक रामन कृष्णन एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक रामन कृष्णन ने संविधान सभा की अंतिम बैठक के संदर्भ में डॉ. अंबेडकर के विचारों और नए भारत के निर्माण हेतु उनकी दूरदृष्टि पर प्रकाश डाला। उन्होंने डॉ. अंबेडकर के त्याग, संघर्षपूर्ण जीवन, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने सभी से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि हम बाबासाहेब के बताए मार्ग पर चलें, तो आरेडिका को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चंद्र, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी रुपेश श्रीवास्तव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रवीश कुमार, मुख्य सामग्री प्रबंधक कामेश्वर पासवान, ऑल इंडिया एससी/एसटी एसोसिएशन (आरेडिका) के प्रतिनिधि देवनाथ निर्मल तथा ओबीसी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। इसके अतिरिक्त 15 अप्रैल को आरेडिका के टीटीसी में भी डॉ. अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महाप्रबंधक रामन कृष्णन, प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता विवेक खरे, प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक विजय कुमार श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण तथा विभिन्न यूनियनों एवं एसोसिएशनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी जनसंपर्क अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top