• Home
  • रायबरेली
  • विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण, शैक्षिक सुधार के निर्देश

विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण, शैक्षिक सुधार के निर्देश

सलोन, रायबरेली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद जुबेर ने विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मोहनगंज, प्राथमिक विद्यालय किठवा एवं आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षिक सपोर्टिव सुपरविजन करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक प्राथमिक विद्यालय मोहनगंज में शैक्षिक व्यवस्था का आकलन किया गया। यहां कार्यरत तीन शिक्षकों में दो शिक्षक शिक्षण कार्य करते हुए पाए गए, जबकि एक शिक्षिका रुचि सीसीएल अवकाश पर थीं। इस दौरान नवीन सत्र की पुस्तकों का वितरण भी किया गया।

कक्षा चार के छात्रों धीरज, माही, शिवानी, निरंजन, श्रद्धा, अनुज, काजल और हिमांशु से एप के माध्यम से शिक्षण स्तर की जांच की गई। शिक्षामित्र धर्मेंद्र कुमार और बीना कुमारी को बेहतर शिक्षण के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरिता से 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के नामांकित बच्चों की जानकारी ली गई और उन्हें गतिविधि आधारित शिक्षण को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। कार्यकत्री ने बताया कि सामग्री के अभाव में अभिभावकों के सहयोग से शिक्षण कार्य संचालित किया जा रहा है।

इसके बाद 11:10 बजे से 1:50 बजे तक प्राथमिक विद्यालय किठावा का निरीक्षण किया गया। यहां कक्षा एक में नवीन सत्र में 20 बच्चों का नामांकन होने पर शैक्षणिक व्यवस्था की सराहना की गई। छात्रों सुभाष, अर्पिता और वैष्णवी ने भाषा को स्पष्ट रूप से पढ़कर सुनाया। कक्षा चार में प्रश्नोत्तर के माध्यम से बच्चों की शैक्षिक स्थिति का मूल्यांकन किया गया। विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक रवि पांडे, राम इकबाल सरोज, उपेंद्र नाथ पाल, सविता पांडे, अवधेश कुमार वर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। निरीक्षण के समय सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान पुस्तकालय, खेल सामग्री, गणित किट, बिग बुक, SMC बैठक, शिक्षक डायरी, लर्निंग कॉर्नर और बच्चों की बैठक व्यवस्था का भी जायजा लिया गया तथा शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated Posts

Scroll to Top