महिला शिक्षक संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। जनगणना ड्यूटी के दौरान महिला शिक्षकों को होने वाली समस्याओं को लेकर उ.प्र. महिला शिक्षक संघ ने डीएम और बीएसए को ज्ञापन सौंपा। संघ ने प्रशासन से मांग की कि महिला शिक्षकों की सुरक्षा, सुविधा और कार्यभार को ध्यान में रखते हुए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संघ की पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि दिव्यांग, दीर्घकालीन बीमारी से ग्रसित शिक्षक-शिक्षिकाएं, गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चों की देखभाल कर रहीं शिक्षिकाएं तथा जिनकी सेवानिवृत्ति में केवल दो वर्ष शेष हैं, उन्हें जनगणना कार्य से मुक्त रखा जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस मुद्दे पर सकारात्मक कदम उठाएगा।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए आशीष कुमार पांडे से भेंट कर कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी महिला शिक्षकों की मेडिकल व सीसीएल (चाइल्ड केयर लीव) को अनावश्यक रूप से निरस्त न करें, बल्कि विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अवकाश स्वीकृत किया जाए। ज्ञापन देने वालों में डॉ. वंदना तोमर (जिलामंत्री), नीति यादव (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), रेनू (कोषाध्यक्ष), नीलम (संयुक्त मंत्री), शिखा सिंह (जिला मीडिया प्रभारी), अमिता यादव, शिल्पी चौहान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top