रायबरेली। ऊंचाहार क्षेत्र के दीनशाह गौरा ब्लॉक के कितुली ग्राम में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व विधायक अजय पाल सिंह (मुन्ना भैया) ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनके साथ कुछ समय खेल का आनंद भी लिया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने टीम भावना के साथ खेल खेलने की सीख दी और खेलों को आपसी सौहार्द बढ़ाने का माध्यम बताया। कार्यक्रम में आयोजकों के साथ बड़ी संख्या में दर्शक और पूर्व विधायक के समर्थक उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
पूर्व विधायक मुन्ना भैया ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन





