• Home
  • रायबरेली
  • रायबरेली के आलोक शर्मा अंतरराष्ट्रीय पैरा डार्ट्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयनित

रायबरेली के आलोक शर्मा अंतरराष्ट्रीय पैरा डार्ट्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयनित

रायबरेली। ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी कॉलोनी निवासी आलोक शर्मा का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली पैरा डार्ट्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में किया गया है। भारतीय दिव्यांग डार्ट्स एसोसिएशन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, वह सेलांगोर ओपन 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। आलोक शर्मा को यह अवसर उनके राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और बेहतरीन कौशल के आधार पर मिला है। उनके चयन से जिले और देश में खुशी की लहर है।

खेल के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी आलोक ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बी.टेक और एम.टेक की डिग्री प्राप्त की है, जो उनके बहुआयामी व्यक्तित्व को दर्शाता है। डार्ट्स के अलावा आलोक शर्मा पैरा क्रिकेट में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने नवंबर 2025 में श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारतीय पैरा क्रिकेट टीम की ओर से भाग लिया था। इसके बाद अप्रैल 2026 में भी उन्होंने श्रीलंका में आयोजित मैचों में हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

भारतीय दिव्यांग डार्ट्स एसोसिएशन के महासचिव महेंद्र प्रताप सिंह ने विश्वास जताया है कि आलोक शर्मा मलेशिया में होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top