• Home
  • रायबरेली
  • राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा और समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने लंबित राजस्व प्रकरणों, नामांतरण, वरासत, दाखिल-खारिज, भू-अभिलेखों के अद्यतन तथा राजस्व वसूली की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने लंबित राजस्व वादों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाए। साथ ही अवैध कब्जों की रोकथाम और उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अमृता सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल कुमार यादव सहित सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top