ऊंचाहार, रायबरेली। बुधवार को नगर पंचायत परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अध्यक्ष ममता जायसवाल ने शासन द्वारा नामित तीन सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय मौजूद रहे। शपथ लेने वालों में तारकेश्वर नाथ मिश्र, ओम प्रकाश साहू और जगतपाल शामिल रहे। सभी ने सरकार और जनता के बीच समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों में सहयोग करने का संकल्प लिया।
विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी जनप्रतिनिधियों का लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नामित सभासद जनता और सरकार के बीच मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सभी प्रतिनिधियों को पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा, तभी क्षेत्र का समुचित विकास संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र की जनता उनकी अपनी है और वर्ष 2012 से लेकर अब तक पेयजल, नाली और सड़क सुधार के लिए लगातार बजट खर्च कर विकास कार्य कराए गए हैं।
कार्यक्रम के दौरान अधिशाषी अधिकारी सिकन्दरादित्य, मनोज दीक्षित, अरविंद कुमार, भाजपा नेता अभिलाष चंद्र कौशल, आशीष तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष जे.के. जायसवाल, राज जायसवाल, लालजी तिवारी, दीपेंद्र सिंह, शिवनायक पांडेय, सुनील कुमार दुबे, ग्राम प्रधान बाबुगंज अजय गुप्ता, समाजसेवी अनिल कुमार पांडेय सहित सभासद राज गुप्ता, शैलेश गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





