ऊंचाहार, रायबरेली। क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय शिवमंगल मौर्य बालिका इंटर कॉलेज, ऊंचाहार के होनहार छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय ने तहसील स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाए रखी।
हाईस्कूल वर्ग में छात्रा अर्पिता ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मधुपाल ने 91.33 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा काजल ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटरमीडिएट वर्ग में आदित्य कुमार ने 85 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, महक पाल ने 84 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और रुबी पाल ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. आरपी मौर्य (पूर्व चिकित्साधिकारी) एवं प्रधानाचार्य मीरा मौर्या ने टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रबंधक डॉ. मौर्य ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को दिया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य एस.एन. साहू, अवधेश कुमार, अमृत लाल, मुकेश साहू, एस.एम. पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल पुष्पेंद्र सिंह, सपना पाल, कोमल, बी.एल. मौर्य, सुरेश कुमार मौर्य सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।





