ऊंचाहार, रायबरेली। तहसील क्षेत्र ऊंचाहार के अलीगंज मोड़ (एनटीपीसी रोड) पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘यूनिक इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड’ शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अजय पाल सिंह (मुन्ना भैया) ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए अजय पाल सिंह ने कहा कि आज के आधुनिक युग में बिजली के उपकरण हमारी जीवनशैली का अनिवार्य हिस्सा बन गए हैं। ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाले इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की उपलब्धता विकास का संकेत है। उन्होंने शोरूम की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
शोरूम के प्रोपराइटर शिवाकांत साहू ने मुख्य अतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि शोरूम का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही छत के नीचे बेहतरीन ब्रांडेड बिजली उपकरण और विश्वसनीय सेवा उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान कृष्ण चंद जायसवाल ‘प्रान्कुर’, रवि सैनी, मोनू, अजय, सोनू, विजय और रिंकू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक और व्यापार मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।





