ऊंचाहार, रायबरेली। यू.पी. ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा खेलो इंडिया – अस्मिता कार्यक्रम के अंतर्गत नेहरू स्टेडियम, रायबरेली में आयोजित खेलो इंडिया डिस्ट्रिक्ट हैंडबॉल वुमेंस लीग में एस.जे.एस. पब्लिक स्कूल, ऊंचाहार की बालिका टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न टीमों ने भाग लिया, जिसमें एस.जे.एस. पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और दूसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह के दौरान सभी विजेता खिलाड़ियों को गणमान्य अतिथियों द्वारा रजत पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए छात्राओं को बधाई दी और कहा कि यह सफलता अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।





