• Home
  • News
  • बचत करने संबंधी प्रधानमंत्री मोदी की अपील राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा हेतु सार्थकः खेमकरणी

बचत करने संबंधी प्रधानमंत्री मोदी की अपील राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा हेतु सार्थकः खेमकरणी

जालंधर। प्रैस कौंसिल आफ इंडिया के पूर्व सदस्य ओम् प्रकाश खेमकरणी ने एक वक्तव्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों से तेल की बचत करने और सोना एक वर्ष ना खरीदने की अपील को ध्यान देने योग्य बताया है। उन्होंने कहा है कि सभी देशवासियों को प्रधानमंत्री की अपील का जोरदार समर्थन करना चाहिए। साथ ही विपक्ष को वैश्विक उर्जा संकट के समय रचनात्मक सुझाव देने चाहिए और सरकार उन पर भी उचित ध्यान दे।

श्री खेमकरणी ने कहा कि पिछले समय के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने भी एक भावपूर्ण अपील की थी और देशवासियों ने सप्ताह में हर सोमवार को व्रत रख कर अन्न की बचत की थी। इतना ही नहीं तब कई स्त्री-पुरूषों ने राष्ट्रीय खजाने में काफी मात्रा में सोना भी दान में दिया था।

खेमकरणी ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सरकार्यवाह (महामंत्री) दत्तात्रेय होसबाले द्वारा पाकिस्तान के प्रति नीति में कुछ परिवर्तन करने, सीमा-व्यापार बहाली और वीजा सुविधा फिर शुरू करने के बहुमूल्य सुझावों का भी समर्थन किया है, जिसमें सरकार से अनुरोध किया गया है कि वह अब अपनी विदेश नीति में कुछ ऐसी तबदीली लाए जिस से भारत-पाकिस्तान की जनता आपस में सीधे तौर पर और बे-रोक टोक मेलजोल कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top