• Home
  • रायबरेली
  • अवैध ओवरलोडिंग पर कार्रवाई, 17 वाहनों पर जुर्माना

अवैध ओवरलोडिंग पर कार्रवाई, 17 वाहनों पर जुर्माना

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार खनन टास्क फोर्स द्वारा अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 17 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये का जुर्माना वसूला गया। खनन अधिकारी सुरेश लाकरा के नेतृत्व में 24 अप्रैल 2026 को बछरावां से लालगंज मार्ग एवं सलोन-रायबरेली मार्ग पर अभियान चलाया गया। इस दौरान 7 वाहनों को ओवरलोड एवं अवैध परिवहन करते पाए जाने पर उनका ऑनलाइन चालान किया गया और कुल 2,66,290 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

इसके अतिरिक्त निदेशालय, लखनऊ की टीम एवं जनपदीय टीम द्वारा संयुक्त रूप से बछरावां-लालगंज मार्ग पर जांच की गई, जिसमें 10 उपखनिजों से लदे वाहन अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग करते पाए गए। इन वाहनों पर 5,23,840 रुपये का जुर्माना आरोपित किया गया।प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top