• Home
  • आगरा
  • उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने आगरा मंडल के स्टेशनों का किया निरीक्षण

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने आगरा मंडल के स्टेशनों का किया निरीक्षण

मथुरा/आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने आगरा कैंट–मथुरा–भूतेश्वर रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर रेल परिचालन और ट्रैक की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कई प्रमुख स्टेशनों का विस्तृत निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में आगरा छावनी, ईदगाह, बाद और मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशनों का गहन अवलोकन किया गया। महाप्रबंधक ने विशेष रूप से बाद रेलवे स्टेशन पर रूट रिले इंटरलॉकिंग प्रणाली का निरीक्षण किया।

मथुरा जंक्शन पर सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, फुट ओवर ब्रिज, जलपान गृह, शौचालय और टिकट काउंटर सहित यात्री सुविधाओं की समीक्षा की गई। वहीं भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए भविष्य की योजनाओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय के पुनर्विकास कार्यों और निर्माणाधीन द्वितीय प्रवेश द्वार की प्रगति का जायजा लेते हुए महाप्रबंधक ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ईदगाह स्टेशन पर भी द्वितीय प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, जलपान गृह और शौचालय का निरीक्षण किया गया तथा कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक प्रयागराज एस.एस. चंद्रयान, सचिव महाप्रबंधक अखिल शुक्ल सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated Posts

Scroll to Top